Error message

Warning: Undefined array key "#node_edit_form" in i18n_menu_overview_form_alter() (line 13 of /home/commutiny/public_html/sites/all/modules/i18n_menu_overview/i18n_menu_overview.menu_settings.inc).
Book

by शफीकुर रेहमान खान
इस पुस्तिका में हरियाणा के मेवात जिले में खरीदी जाने वाली लड़कियों, जिन्हे 'पारो' के नाम से सम्बोधित किया जाता है, उनपे किये गए शोध के निष्कर्ष प्रस्तुत हैं। यह शोध पुस्तिका 'पारो' महिलाओं की सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक परिस्थितियों व जीवन संघर्ष को उजागर करती है। इन लड़कियों की खरीददारी के पीछे सामाजिक व सांस्कृतिक पितृसत्तात्मक सोच व नियंत्रण का जटिल ताना-बाना नज़र आता है। यह शोध स्पष्ट करता है की पारो का आयात केवल मात्र भ्रूणहत्या जैसे दुष्कर्म से उत्पन्न हुए लड़कियों की कमी के वजह से ही नहीं होता। वास्तव में यह एक ऐसे समाज की विकृत मानसिकता का प्रतिबिम्ब है जहाँ औरतों को पुरुष के यौन ज़रूरतों को पूरा करने का साधन मात्र समझा जाता है।
Book

by सुनीता ठाकुर
इस पुस्तक में दिल्ली के यमुना पुशता में 'अवैध' जुग्गियों में रहने वाली लड़कियों की शिक्षा पर विस्थापन के प्रभावों पर किये गए एक लघु शोध के निष्कर्ष पस्तुत हैं। इस शोध का संचालन बवाना पुनर्वास बस्ती की लड़कियों के साथ उनकी पढाई की स्थिति और उससे सम्बंधित परेशानियों को समझने की दिशा में किया गया। साथ ही शिक्षा का संवैधानिक हक़ सभी तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने हेतु कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।
Book

by जागोरी
इस पठन सामग्री में जेंडर आधारित महिला हिंसा से सम्बंधित मुद्दों की सीख और जानकारी को सरल भाषा में सहेज कर बांटा गया है। इसमें शामिल हैं विषयात्मक जानकारियां, नीतियों व योजनाओं सम्बन्धी जानकारी, हितधारकों सम्बन्धी जानकारी एवं मीडिया उल्लेख।
Book

by जागोरी
इस दस्तावेज़ में जागोरी द्वारा अप्रैल 2014 में आयोजित जेंडर कार्यशाला के लिए संकलित विभिन्न विषयों जैसे महिला आंदोलन, महिला हिंसा के आयाम, यौनिकता और विकलांगता, दलित महिलाओं के अधिकार आदि पर आधारित लेखों को प्रस्तुत किया गया है।

Pages